
सब की नजर संवाददाता –
भदोही। सवर्ण आर्मी की संकल्प यात्रा भदोही पहुंची । जिला अध्यक्ष भदोही हर्ष देव शुक्ला के नेतृत्व में औराई मे पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल पाण्डेय और प्रचारक संदीप पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया। कार्यकारिणी की बैठक हुई उस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम महासचिव ठाकुर शिवम सिंह ने किया । सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सवर्ण हितों के लिए हम हमेशा डटे रहेंगे । सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर एक स्वर में इस संकल्प यात्रा को बढ़ाने का संकल्प लिया । बैठक में शिवम मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष दीघा गोपीगंज बनाया गया । प्रभाकांत पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। सुजीत कुमार को जिला सचिव भदोही बनाया गया। विजय कुमार तिवारी को जिला प्रवक्ता विकास दुबे व उमेश शुक्ला को औराई ब्लॉक का अध्यक्ष सचिव बनाया गया और विकास तिवारी को ज्ञानपुर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया ।इस मौके पर कई कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal