Home / Flash / भाईयों की कलाई पर बहनों ने बांधी प्यार की डोर, एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी सहित तैनात पुलिसकर्मी को बांधी राखी

भाईयों की कलाई पर बहनों ने बांधी प्यार की डोर, एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी सहित तैनात पुलिसकर्मी को बांधी राखी

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । नगर व ग्रामीणांचल में भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन रविवार को मुंगरा बादशाहपुर में धूमधाम से मनाया गया। शुभ घड़ी में बहनों ने भाइयों के माथे पर चंदन, तिलक लगाकर आरती उतारी फिर कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। इसके बदले में भाइयों ने बहनों को आजीवन सुरक्षा का वचन दिया। मुंगरा बादशाहपुर में शांतिपूर्ण तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बाजारों में जगह-जगह सजीला जी एवम मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। अधिसंख्य बहनों ने घर पर ही राखियां तैयार की थी लेकिन फिर भी कुछ और बहनों ने भाइयों से मिलने और राखी बांधने जाते समय बाजारों में राखी और मिठाइयां खरीदी। इसी दौरान रक्षाबंधन त्योहार पर एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने थाना मुंगरा बादशाहपुर में कार्यरत थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला सहित समस्त पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। थाना प्रभारी संतोष शुक्ला सहित सभी लोगों ने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए गए 24 घंटे निशुल्क बस सेवा को लेकर महिलाएं सुबह से ही आना शुरू कर दी। मुंगरा बादशाहपुर चौराहे पर महिलाओं को सुरक्षा दृष्टिकोण को रखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बिसंबर दुबे भी मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *