
राहगीरों को आने-जाने में मिली निजात
———————————————
सब की नजर संवाददाता –
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। नगर के मोहल्ला कटरा में स्थित नाले की पुलिया से मूसलाधार बारिश के चलते ओवरफ्लो होकर पुलिया पर स्थित सड़क पर जलभराव और कीचड़ व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गया है। उक्त समस्या को लेकर मोहल्ला वासियों ने ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू) के पहुंचकर अवगत कराया। उक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर वर्षों से जाम पड़े बंद नाले की सफाई जेसीबी मशीन से करवाई। इस दौरान नगरपालिका के चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए संयुक्त रुप से पालिका कर्मचारी को भेजकर निकले हुए मलबे को भी सड़क से हटवायाl जिससे आवागमन में निजात मिली। हालांकि सफाई पूरी नहीं हो सकी क्योंकि जलभराव इतना ज्यादा था कि जेसीबी मशीन को नाले में जाकर सफाई करने में दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है। फिलहाल नाले की कुछ सफाई हो जाने के नाते सड़क पर पुलिया से ओवरफ्लो होकर जो सड़क पर गंदा पानी बह रहा था। वह समस्या तत्कालीन दूर कराए जाने को लेकर ब्लाक प्रमुख व चेयरमैन को मोहल्लावासियों ने आभार ज्ञापित किया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal