
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीभापुर, आदेपुर ,चटौरी गांव के रामलीला मंच के बगल नहर में लावारिश शव देखते ही गांव वाले दंग रह गए। देखते ही देखते नहर के पास काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने अज्ञात लाश की सूचना पुलिस को दिया। आननफानन मे मुँगराबादशाहपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जेसीबी मशीन बुलाकर शव को नहर से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम सात बजे के आसपास चटौरी गांव के रामलीला मंच के पास कुछ लोग बैठकर आपस मे बातचीत कर रहे थे। अचानक उसी मे से किसी की नजर बगल के नहर मे पड़ी तो देखा कि एक शव दिखाई पड़ी। शव की सूचना आग की तरह क्षेत्र मे फैल गई। मुँगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष शुक्ल ने बताया कि कहीं दूर से अज्ञात पुरुष का शव उम्र 35 वर्ष के आसपास बहते हुए चटौरी नहर के पास ग्रामीणों को दिखाई पड़ी । ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नहर से निकलवाकर अपने कब्जे मे लिया। पुलिस जांच मे जुट गई है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal