Home / Flash / सदर चुनाव को लेकर 4 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा, सभी प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया

सदर चुनाव को लेकर 4 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा, सभी प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया

निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 11 अगस्त को होगा सदर का चुनाव-

प्रत्याशी आजम राईन ने समर्थकों के साथ पहुंचकर दाखिल किया पर्चा-

मतदान के दिन ही होगी सदर की ताजपोशी —

गंगा जमुनी तहजीब को एक साथ कौन लेकर चलेगा फैसला आवाम पर…?

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में अंजुमन रिफा उल मुस्लिमीन के सदर पद का 5 साल पूरा होते ही क्षेत्र में सदर चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। जिसको लेकर मोहल्ला नई गंज में स्थित ज़मा मस्जिद में निर्वाचन अधिकारी हाजी मोहम्मद साबिर की उपस्थिति में चार प्रत्याशियों में आजम राईन, सल्लेअला लारी, मोहम्मद जफर व तहसीलमुलहक (बन्ने) ने पर्चा दाखिल किया। सभी प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया। किसी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। इस दौरान प्रत्याशी आजम राईन ने अपने समर्थकों के साथ मस्जिद में पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी हाजी मो. साबिर ने बताया कि अंजुमन रिफा उल मुस्लिमीन सदर के पद का चुनाव 11 अगस्त को मुंगरा बादशाहपुर के मोहल्ला सिपाह में स्थित हिदायतुल इस स्कूल में सुबह 7:00 बजे से लेकर 5:00 के बीच में होगा । और मतदान के ही दिन चुनाव के बाद सदर चुनाव की जीत की घोषणा की जाएगी। कुल लगभग 2550 मुस्लिम मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मुस्लिम समुदाय के बीच होता है। जिसमें पुरुष वर्ग के ही लोग मतदान करेंगे। सदर चुनाव लेकर मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में सदर चुनाव लोगों में चर्चाआम बनी हुई है। फिलहाल देखना है कि सदर चुनाव का ताज आखिर किसके सर पर सजेगा? और कौन गंगा जमुनी तहजीब को एक साथ लेकर कौन चलेगा? जिसका फैसला अब आवाम के हाथों में है। इस अवसर पर सौदागर राईन, वसी अहमद (कल्लू), कौशल खान, एजाज अहमद, मोहर्रम अली, व बबलू कादिर आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *