सब की नजर के लिए फतेहपुर से ब्यूरो प्रमुख श्रवण कुमार तिवारी की खास रिपोर्ट
फतेहपुर । किशनपुर थाना अन्तर्गत विजयीपुर क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान पति गोपी निषाद के विरुद्ध खबर लिखने पर पत्रकार को धमकाने के मामले में किशनपुर पुलिस ने पूर्व प्रधान पति गोपी निषाद के विरुद्ध 323,504 आदि की वैधानिक धाराओं पर मामला दर्ज किया था ।जिस पर गुरुवार पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान पति गोपी निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
विजयीपुर क्षेत्र के रामपुर गांव की नवनिर्वाचित प्रधान सुमित्रा देवी ने गांव के ही पूर्व प्रधान पति गोपी निषाद के विरुद्ध विजयीपुर खंड विकास अधिकारी गोपीनाथ पाठक को शिकायती पत्र में बताया था कि पूर्व प्रधान पति द्वारा गांव के विकास कार्य पर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है वह खुद प्रधानी करना चाहते हैं। जिस पर खंड विकास अधिकारी ने आरोपी प्रधान पति व सचिव के विरुद्ध नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी थी। जिस पर क्षेत्रीय पत्रकार अतुल बाजपेई ने खबर प्रकाशित की थी। जिससे झल्लाए आरोपी गोपी निषाद ने पत्रकार को फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी ।जिस पर जिला पत्रकार संघ की पहल पर आरोपी पूर्व प्रधान पति के विरुद्ध पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया था जिसके बाद किशनपुर पुलिस ने गुरुवार आरोपी पूर्व प्रधान पति गोपी निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
Home / Flash / पत्रकार को धमकाने पर किशनपुर थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान पति गोपी निषाद को किया गिरफ्तार
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal