Home / Flash / समाजसेवी किशोर मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से किया जनसमस्याओं पर सवाल

समाजसेवी किशोर मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से किया जनसमस्याओं पर सवाल

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिली करावलनगर विधानसभा क्षेत्र के सोनिया बिहार निवासी समाजसेवी किशोर मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी आप 2013 मे दिल्ली की गद्दी संभाला था परंतु जनलोकपाल के मुद्दे पर आपने त्याग पत्र दे दिया । किशोर मिश्रा ने कहा कि उस समय मैने भी सोचा था आप एक कर्मठ एवं वादा के पक्के है ।
परंतु जब 2015 एंव 2020 मे आप जबरदस्त बहुमत से वापस आए तो दिल्ली की जनता ने क्या खोया और क्या पाया । जो सबसे आवश्यक आवश्यकता मे से एक है वह है पिछले 2013 से जब से आप सत्ता मे आए एक भी नया राशन कार्ड नही बना । उल्टा बहुतो का राशनकार्ड निरस्त हो गया । इस करोना संकट काल मे लोग राशन के लिए दर दर भटकते रहे । उधर मध्यम वर्गों को सोचिए जो सांसद ,विधायक, स्वंसेवी संस्था द्वारा बाटे जाने वाले राशन लेने मे अपने आपको अपमानित समझते है । क्या आपने उनके बारे मे सोचा उनके बच्चे कैसे जीऐंगें। मिश्रा ने कहा कि वृद्वावस्था पेंशन 2013 से आपने इसे बंद कर रखा है । भारत का दिल्ली पहला राज्य होगा जहां पिछले लगभग 7 वर्षों मे एक भी वृध्दावस्था पेंशन नहीं बना । क्या आपने कभी इस बारे मे सोचा। जो लोग लाचार है न तो उनके पास राशन कार्ड है और न ही उनको कोई आर्थिक सहायता कही से मिल पाता है ।समाजसेवी किशोर मिश्रा ने कहा कि विधवा का पेंशन बनाने मे भी आपके अधिकारी 10 महीना लगा देते है। फिर भी लाभार्थियों के खाते मे कोई रकम नही आ पाता है। इसका जीता जागता उदाहरण सोनिया विहार निवासी रंजना देवी की है । उन्होंने 1.12.2020 को आनलाईन आवेदन किया । 8.2.2021 को उन्हें संस्कार आश्रम बुलाया गया कागज की जांच के लिए। 20.2.2021को उनको मैसेज आया आपका एप्लिकेशन मंजूर हो गया परंतु आज तक उनके खाते मे एक पैसा नही आया और न तो उनके पास राशन कार्ड है और न ही पेंशन ।
विधवा पेंशन मे आपके अधिकारी लाभार्थियों से कैसे – कैसे अड़चन लगाते है उसका एक उदाहरण इद्राणी नाम की एक विधवा का एप्लिकेशन इसलिये कैंसिल कर दिया क्योंकि उसके बिजली बिल मे उसके पति का नाम गलत था । जबकि आधारकार्ड, पहचान पत्र मे नाम सही था । किशोर मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का ध्यान जन समस्याओं पर दिलाते हुए कहा कि जिन गरीबों के बल पर आपकी सरकार बनी उन गरीबों की समस्याओं का निदान भी कराने की कृपा करें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *