Home / Flash / योगी राज मे अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, उन्नाव मे सीडीओ ने पत्रकार को पुलिस के सामने दौड़ा दौड़ाकर मारापीटा, पुलिस बनी रही तमाशबीन

योगी राज मे अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, उन्नाव मे सीडीओ ने पत्रकार को पुलिस के सामने दौड़ा दौड़ाकर मारापीटा, पुलिस बनी रही तमाशबीन

उन्नाव। योगी राज मे यह कैसा उत्पीड़न देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाली मीडिया पर ही हमला शुरू हो गया है। जी हां कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला उन्नाव मे जब उन्नाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव की कवरेज कर रहे एक पत्रकार पर सीडीओ ने दौड़ा – दौड़ाकर पुलिस के सामने ही मारापीटा है। आरोप यह भी है कि सीडीओ के साथ – साथ एक पार्टी के लोगों ने भी पत्रकार को पीटा है। जानकारी के अनुसार उन्नाव के मियागंज ब्लॉक में सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने एक पार्टी के लोगों के साथ मिलकर ब्लॉक चुनाव की कवरेज करने आए पत्रकार पर हमला कर दिया। पत्रकार ने अपना नाम कृष्णा तिवारी बताया है। घटना के समय मौजूद लोगों ने इस मारपीट की वीडियो भी बना लिया है जो चारों तरफ वायरल भी हो गया है। लोगों को वीडियो बनाते देखकर भी सीडीओ नहीं रुके और युवा पत्रकार की जमकर धुनाई करते रहे। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में पत्रकार पर हमला किया और पुलिस चुपचाप तमाशा देखते रही। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों के साथ हुई ऐसी घटना से पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। सवाल यह भी है कि आखिरकार मे पत्रकार समाचार का कवरेज कैसे करें। पत्रकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी बनती है। इसी तरह योगी राज मे पत्रकारों के साथ मारपीट होती रही तो वह समय दूर नही जब पत्रकार समाचार का संकलन करना ही बंद कर देंगे। एक सीडीओ को मारने पीटने की पावर योगी सरकार कब से दे दिया यह एक संसय का विषय बना हुआ है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *