
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। विकासखंड मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के मादरडीह निवासी समाजसेवी सेठ दिनेश चन्द्र यादव ने अपने 50 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या से लेकर तीन दिन तक क्षेत्र के लोगों को पानी पीने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप देकर क्षेत्र मे समाजसेवा की अनोखी मिशाल पेश कर दिया है। शुक्रवार को समाजसेवी दिनेश सेठ मुँगराबादशाहपुर ब्लाक क्षेत्र के रायपुर चौराहे पर दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे तभी कुछ लोगों ने रायपुर बाजार चौराहे पर दुकानदारों व राहगीरों को पानी पीने के लिए हैंडपंप लगवाने का आग्रह किया । समाजसेवी दिनेश सेठ ने तत्काल आनन – फानन मे लोगों की बात मानते हुए हैंडपंप लगाने के लिए भूमि पूजन किया और जेसीबी मशीन बुलाकर हैंडपंप के लिए गड्ढा खुदवाया । इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए समाजसेवी दिनेश सेठ ने कहा कि रायपुर चौराहे पर दुकानदारों व राहगीरों को पानी पीने के लिए लोगों ने कहा और मै तत्काल हैंडपंप लगवाने के लिए भुमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि मै तो तीन दिन से क्षेत्र के जरुरतमंद लोगों को हैंडपंप दे रहा हूँ ताकि किसी को पानी के लिए दर – दर भटकना ना पड़े। वहीं समाजसेवी राम रतन यादव ने कहा कि ऐसा समाजसेवी मै पहलीबार देखा कि जनहित के लिए हमलोगों ने सेठ दिनेश चन्द्र यादव से रायपुर चौराहे पर हैंडपंप लगवाने के लिए आग्रह किया सेठ दिनेश ने तत्काल हमलोगों की बात को स्वीकार करते हुए हैंडपंप लगाने के लिए भूमि पूजन कर दिया। राम रतन यादव ने कहा कि बिना किसी पद पर रहते हुए सेठ दिनेश चन्द्र यादव समाजहित के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और अपने स्वयं के फंड से लोगों की सेवा करते चले आ रहे हैं ऐसे समाजसेवी को क्षेत्र का विधायक बनना चाहिए ताकि पूरे मुँगराबादशाहपुर विधानसभा का पारदर्शिता के साथ चहुमुंखी विकास हो सके। अधिवक्ता व बसपा महासचिव कमला शंकर यादव ने कहा कि सेठ दिनेश चन्द्र यादव बिना किसी स्वार्थ समाज की सेवा मे विगत कई वर्षों से लगे हुए हैं। ऐसे समाजसेवी को विधानसभा मे भेजना चाहिए ताकि पूरे मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सके। पूर्व प्रधान व समाजसेवी सुभाष नेता ने कहा कि दिनेश सेठ जैसे समाजसेवी से लोगों को सीख लेना चाहिए कि बिना किसी पद पर होते हुए भी गरीबों, असहायों और जनहित के लिए बिना किसी भेदभाव के पूरी तत्परता से समाज की सेवा मे लगे हुए हैं ऐसे समाजसेवियों को क्षेत्र की जनता को विधायक बनाना चाहिए ताकि पूरे विधानसभा का विकास हो सके। इस मौके पर चन्द्र भूषण यादव, नन्दलाल यादव, बलराम यादव, महेश, सरेश यादव, पप्पू सिंह, सुरेन्द्र पटेल, नन्हे यादव, चन्द्रमणि तिवारी, सौरभ तिवारी, राजेन्द्र सरोज सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal