Home / Flash / जिलाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को बुके देकर दी बधाई-

जिलाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को बुके देकर दी बधाई-

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। जौनपुर में स्थित सिकरारा ब्लाक के गांव शेरवा आवास पर जौनपुर के राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह (साहेब) व अपराध निरोधक थाना कमेटी मुंगरा बादशाहपुर के अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने संयुक्त रुप से नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय को बुके देकर जीत की बधाई दी। इस दौरान कहा कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनकी पत्नी श्री कला धनंजय सदैव गरीबों एवं मजदूरों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहती हैं,। वह गांव के गरीब और किसानों की सीधी मदद करने के साथ ही गरीब लड़कियों की शादी कराने तथा गरीब छात्राओं की पढ़ाई के लिए सहयोग करते रहते हैं यही कारण है जनपद जौनपुर के प्रथम नागरिक के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मे विजई हुई है। इस अवसर पर प्रमोद सिंह ,विनय सिंह ,शैलेंद्र सिंह,रत्नेश सिंह,अमित सिंह, अग्निमित्र त्रिपाठी, राजेश सिंह ,महेंद्र सिंव व धर्मेंद्र सिंह (पप्पू) आदि लोग बधाई दी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *