बहराइच । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों द्वारा 07 जुलाई 2021 को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रमण कर महिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गम्भीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अनुश्रवण तथा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु महिला टीकाकरण की स्थिति आदि की जानकारी प्राप्त की जायेगी।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal