Home / Flash / निगम चुनाव से पूर्व भाजपा सोशल मीडिया ने कसी कमर

निगम चुनाव से पूर्व भाजपा सोशल मीडिया ने कसी कमर

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

उत्तर पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश सोशल मीडिया की अति महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर आरके रवि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला मीडिया प्रवक्ता और जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक चौहान की उपस्थिति रही। बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बोलते हुए दीपक चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया के बगैर आज के युग में हर कार्य असंभव सा लगता है। हर दशक में कोई न कोई नई क्रांति आती है तकनीकी क्रांति मोबाइल क्रांति, साइबर क्रांति यह कह सकते हैं कि कंप्यूटर क्रांति। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी होता है कि किसी भी सफल कार्य के लिए बहुत कम समय में अगर उसको जन-जन तक पहुंचाना है और एक दूसरे के संपर्क में मीलो दूरियों के बाद भी बने रहना है तो सोशल मीडिया का उपयोग करना अति आवश्यक हो जाता है। यह समय को बचाता है, अधिक खर्च को बचाता है, और शारीरिक थकान और किसी भी एक्सीडेंटल दुर्घटना से बचाते हुए कुछ ही सेकंड ओ में विभिन्न सोशल मीडिया ऐप तथा अन्य माध्यमों से लाखों और करोड़ों लोगों तक देश-विदेश मैं आपकी उपलब्धता को दर्शाता है और जानकारी को पहुंचाता है। आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा सोशल मीडिया टीम ने कमर कस ली है विभिन्न मुद्दों को और योजनाओं को ग्राफिक और अगर इमेजेस के माध्यम से जन जन तक कनेक्ट करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से कोविड-19 वर्चुअल मीटिंग आयोजन हो रहा है और जहां अब लोग एक दूसरे से दूरियां बना रहे हैं वही सोशल मीडिया का प्लेटफार्म लोगों को जोड़ के रखे हुए हैं और एक दूसरे की समीपता को बनाए रखे हुए हैं। आने वाला भविष्य और आने वाली जनरेशन पूर्णता सोशल मीडिया पर निर्भर और अधिक से अधिक कार्य मे सोशल मीडिया की उपलब्धता देखी जाएगी। जरूरी उपकरण के साथ-साथ सोशल मीडिया को इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट का होना बहुत आवश्यक होता है। इसी कड़ी में आरके रवि सोशल मीडिया प्रमुख ने विभिन्न मंडलों और विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की और उनको उनकी जिम्मेदारियों को सौंपते हुए अच्छे कार्य के लिए प्रेरित किया। बैठक में जिला सह संयोजक अमित कुमार वंश पांडे विपिन शर्मा शीला कुमारी लकी सुदान विजय भाटिया अन्य समस्त मंडल और विधानसभा के प्रभारी उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *