Home / Flash / सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को किसानो का प्रतीक चिन्ह हल देकर सम्मानित किया

सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को किसानो का प्रतीक चिन्ह हल देकर सम्मानित किया

लखनऊ। आगामी विधानसभा उत्तर प्रदेश चुनाव पर लखनऊ मे सपा नेता व विधानसभा 368 मुंगरा बादशाहपुर के भावी प्रत्याशी राजेन्द्र बहादुर यादव ने समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से चुनावी चर्चा किया। इस मौके पर सपा नेता व विधानसभा 368 मुंगरा बादशाहपुर के भावी प्रत्याशी राजेन्द्र बहादुर यादव ने किसानो का प्रतीक चिन्ह हल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया। इस मौके पर राजेन्द्र बहादुर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसानों के मसीहा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल मे किसान खुशहाल थे। राजेन्द्र बहादुर यादव ने कहा कि आने वाला समय फिर अखिलेश यादव का होगा। किसानों का आंसू पोछने का कार्य किया है तो इकलौता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया है। इसलिए मै किसानों का निशान हल देकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को सम्मानित किया है । सपा नेता ने कहा कि आज किसान परेशान हैं क्योंकि उनकी फसलों को आवारा पशु खा जाते हैं। प्रदेश के किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *