Home / Flash / वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर दिनेश शुक्ला ने मुंगराबादशाहपुर की बदहाल सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण हेतु उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को दिया ज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर दिनेश शुक्ला ने मुंगराबादशाहपुर की बदहाल सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण हेतु उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को दिया ज्ञापन

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। जंघई से मुंगराबादशाहपुर की सड़क प्रदेश की मुख्य सड़कों में से एक है। वर्तमान में इस सड़क की हालत बहुत ही ख़राब है, सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, ऐसे में सड़क से गुजरने वालों को काफी दिक्कत होती है और इसकी हालत दिन-प्रतिदिन और खराब होती जा रही है। कई सालों से यह सड़क जस की तस पड़ी हुई है। पिछले लंबे समय से इस टूटी सड़क की शिकायत वर्तमान जनप्रतिनिधियों से की जा रही है लेकिन उसके बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर दिनेश शुक्ल (गुड्डू भैया) ने पहल करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी को जंघई से मुंगरा बादशाहपुर रोड की मरम्मत और चौड़ीकरण हेतु ज्ञापन दिया। इंजीनियर दिनेश शूक्ला ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने पूर्ण आश्वासन दिया है कि इस सड़क पर जल्द ही कार्य शुरू किया जायेगा। इंजीनियर दिनेश शुक्ल (गुड्डू भैया) ने बताया कि यह सड़क लगभग 23 किलोमीटर लम्बी है और व्ययसायी और दूसरे प्रदेशों में रह रहे लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। इस सड़क का इस्तेमाल लगभग एक लाख से ज्यादा जनता अपने दैनिक जीवन में कर रही है। कई दिनों से जनता सड़क की दुर्गति होने के कारण काफी परेशान है। हल्की सी बारिश में सड़क के गड्ढों में पानी इकट्ठा हो जाता है। यदि किसी की तबियत/प्रसव की इमरजेंसी हो तो बड़े अस्पताल तक ले जाने में 2-3 घंटे तक अतिरिक्त समय लग जाता है। इंजीनियर दिनेश शुक्ला ने बताया कि स्वीकृति और बजट की प्राप्ति होते ही सड़क मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू कराया जायेगा। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इंजीनियर दिनेश शुक्ल (गुड्डू भैया) के द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है और मुंगराबादशाहपुर की जनता के हित में है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *