Home / Flash / वृक्षारोपण से अपने साथ आने वाली पीढ़ियों को भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन वायुमंडल में मौजूद रहेंगी जो कि अन्य विषैली गैसो से राहत मिलेगी और जीवन सुखमय रहेगा – डा. आर.पी. सिंह

वृक्षारोपण से अपने साथ आने वाली पीढ़ियों को भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन वायुमंडल में मौजूद रहेंगी जो कि अन्य विषैली गैसो से राहत मिलेगी और जीवन सुखमय रहेगा – डा. आर.पी. सिंह

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रा स्वा केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में *विश्व पर्यावरण दिवस* के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा आर पी सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण से अपने साथ आने वाली पीढ़ियों को भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन वायुमंडल में मौजूद रहेंगी जो कि अन्य विषैली गैसो से राहत मिलेगी और जीवन सुखमय रहेगा । डा. आर. पी. सिंह ने कहा कि हमारे देश भारत की संस्कृति एवं सभ्यता वनों में ही पल्लवित तथा विकसित हुई है यह एक तरह से मानव का जीवन सहचर है वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है वृक्ष अगर ना हो तो सरोवर (नदियां ) में ना ही जल से भरी रहेंगी और ना ही सरिता ही कल कल ध्वनि से प्रभावित होंगी
वहीं चिकित्साधिकारी डा रामविजय सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह एक वृक्ष जरूर लगाएं और उनकी देखभाल अपने बच्चो की तरह करें तो वृक्षारोपण का महत्व और बढ़ जाता है। बी सी पी एम संतोष कुमार यादव ने कहा कि समुदाय में वृक्षारोपण के लिए प्रत्येक ए एन एम , आशा , संगिनी, आंगनवाड़ी को कम से कम 5 -5 पेड़ लगाना है जिससे गांव / समुदाय के लोगो को भी जागरूक करेंगी की ज्यादा से ज्याद वृक्ष लगाए जाएं और आने वाली पीढ़ियों को भरपूर ऑक्सीजन मिल सके ।
इस अवसर पर डा आर पी सिंह , डा रामविजय सिंह , डा शाहिद , आई ओ ध्रुव चंद्र चौधरी , बी पी एम त्रिभुवन राम , बी सी पी एम संतोष कुमार यादव , बी ए एम मुकेश मौर्या , कृष्णभूषण मौर्या , अनीता यादव , मनोज सिंह , प्रिया केसरवानी , पप्पू पांडेय , भैया लाल पटेल , शिवशंकर , डा अखिलेश तिवारी , सुरेन्द्र कुमार , संजय कुमार आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *