भारत पेट्रोलियम कंपनी का भी 15 लाख की 3 साल से गुप्ता एंड क0 पर है बकायेदारी।
कैश क्रेडिट खाते से 25 लाख निकालने का हैं मामला।
सब की नजर संवाददाता –
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । स्थानीय नगर के मोहल्ला गुडहाई निवासी देवी प्रसाद गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्त के विरुद्ध मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शुक्रवार को जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दिया है।
बताते हैं कि भारत पेट्रोलियम कंपनी ने गुप्ता एंड कंपनी के पार्टनर स्वर्गीय महेश चंद्र ,देवी प्रसाद व शिव प्रसाद गुप्ता को पुरऊपुर में पेट्रोल पम्प चलाने के लिए पंप खोलने हेतु आदेशित किया था। पम्प का संचालन तीनो पार्टनर द्वारा किया जा रहा था। आरोप है कि वर्ष 2014 में एक पार्टनर देवी प्रसाद गुप्ता की नीयत खराब हुई और पेट्रोल पंप के नाम से बैंक में बनी कैश क्रेडिट लिमिट वाले खाते से 25 लाख रुपए निकालकर खाते का संचालन अन्य बैंक से करने लगे। तब तक एक पार्टनर महेश चंद्र गुप्ता की 15 अगस्त 2018 को मौत हो गयी। उसके पश्चात् देवी प्रसाद गुप्त 21सितंबर व 28 सितंबर 2018 को भारत पेट्रोलियम से पेट्रोल मंगवाया और उसके बाद पेट्रोल आना भी बंद हो गया। इसी के बाद पेट्रोलियम कंपनी का 15 लाख रुपये का बकाया रकम भी नहीं लौटाया। इस बाबत तीसरे पार्टनर शिव प्रसाद गुप्त बराबर देवी प्रसाद से 25 लाख रुपए कैश क्रेडिट व 15 लाख भारत पेट्रोलियम का बकाया पैसा जमा करने के लिए कई बार कहे किंतु देवी प्रसाद की नीयत साफ नही होने के चलते अंततः 28 सितंबर 2018 से पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डीजल के अभाव के साथ ही लाइसेंस रिनुअल के न होने से पेट्रोल पम्प में ताला लग गया। यूनियन बैंक द्वारा पेट्रोल पंप के फर्म गुप्ता एंड कंपनी के नाम बाकी कैश क्रेडिट खाते से देवी प्रसाद द्वारा 25 लाख रुपये निकाल लेने से ब्याज बढ़ता जा रहा है। दूसरे पार्टनर शिव प्रसाद द्वारा बैंक का ब्याज समय समय पर दिया जा रहा था । वही देवी प्रसाद दूसरे बैंक से पम्प का लेनदेन करने लगे। इस दौरान कैश क्रेडिट पर बंधक सभी एफडी भी सब इसी खाते में जमा हो गयी। पम्प चलाने के लिए ली गयी स्कार्पियो ,टैंकर भी देवी प्रसाद ने बेंचकर पैसा ले लिया। फर्म के पार्टनर शिवप्रसाद गुप्ता की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक भैया एस पी सिंह ने देवी प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध धारा 419,420,467,468के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal