सब की नजर के लिए फतेहपुर से जिला ब्यूरो प्रमुख श्रवण कुमार तिवारी की खास रिपोर्ट
फतेहपुर । बहुआ ब्लाक के सुजानपुर गाँव में गाँव के सर्वांगीण विकास व भविष्य में होने वाले कार्यों को लेकर दिनांक 01/06/2021 दिन मंगलवार को कार्ययोजना बैठक सचिवालय भवन में प्रधान हेमलता पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जहाँ ग्रामवासियों नें उत्साहपूर्ण उपस्थित दर्ज कराते हुए अपनी अपनी समस्याये नाली, रास्ता, पेंशन, कालोनी आदि मांंगे उजागर की । प्रधान हेमलता पटेल नें कहा की आगामी दिनांक 02/06/2021दिन बुधवार से ही रास्ता, नाली निर्माणकार्य शुरू कर दिया जायेगा और शीघ्र ही सभी कार्य क्रमवार पूरी तत्परता के साथ किये जायेंगे,।गांव के सर्वांगीण विकास हेतु हम सदैव तत्पर हैं । इस दौरान प्रधान हेमलता पटेल के साथ ग्राम पंचायत के सदस्यजन, पंचायत मित्र, सफाई कर्मी कुम्भकरण व स्थानीय लोगों में निर्भय सिंह, शिवा, संजय, जैकी, दीपक, रेखा, प्रीती, राजरानी, सुधा, प्रिया, रानी आदि लोग मौजूद रहे ।
Home / Flash / ग्राम प्रधान सुजानपुर बहुआ हेमलता पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक हुई सम्पन्न गांव के सभी वर्गों के लोग रहे उपस्थित , पंजीकृत की गई सभी की प्रमुख समस्याएं
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal