Home / Flash / पुलिस व आबकारी विभाग की कुशल टीम के संयुक्त प्रयास से कच्ची देशी शराब पकड़ने में मिली भारी सफलता

पुलिस व आबकारी विभाग की कुशल टीम के संयुक्त प्रयास से कच्ची देशी शराब पकड़ने में मिली भारी सफलता

सब की नजर के लिए फतेहपुर से ब्यूरो प्रमुख श्रवण कुमार तिवारी की खास रिपोर्ट
फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में बकेवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कंजरनडेरा से बकेवर थाना पुलिस व आबकारी विभाग की कुशल टीम के संयुक्त प्रयास से भारी मात्रा में कच्ची देशी शराब पकड़ी गई। जिसमें 215 लीटर कच्ची देशी शराब व 11 अदद शराब बनाने वाली भट्ठियों के साथ भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। साथ ही 25 कुन्तल लहन भी नष्ट किया गया ‌।जिसके सम्बन्ध में 11 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना हाजा मु0अ0 सं0 92/2021से 102/2021 धारा 60 ( 2 ) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसमें छोटे लाल पुत्र छेदुआ उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा थाना बकेवर जिला फतेहपुर, अरुण कुमार पुत्र छोटेलाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा थाना बकेवर जिला फतेहपुर राम श्री पत्नी श्याम लाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा थाना बकेवर जिला फतेहपुर
राजेश पुत्र प्रेम चन्द्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा थाना बकेवर जिला फतेहपुर ,छोटे लाल पुत्र गुलाब उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा जिला फतेहपुर। प्रमोद पुत्र देशराज उम्र 28वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा थाना बकेवर। जयराम पुत्र छेद्दू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा थाना बकेवर जिला फतेहपुर, अच्छे लाल पुत्र करिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा जनपद फतेहपुर शिवमंगल पुत्र पुत्तनलाल उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा थाना बकेवर जनपद फतेहपुर।नाहर सिंह पुत्र स्व0 बाबू उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा थाना बकेवर जनपद फतेहपुर। अरविंद पुत्र स्व0 मुंशी लाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बेता कंजरनडेरा थाना बकेवर जनपद फतेहपुर।जिनकी दबिश में ब0उ0नि0 कैलाश नाथ प्रभारी मयफोर्स थाना बकेवर ,उ0नि0 मलखान सिंह चौकी मुसाफा , उ0नि0इन्द्रपाल सिंह थाना बकेवर उ0नि 0कमला शंकर यादव थाना बकेवर उ0नी0आदित्य नारायण सिंह थाना बकेवर, उ0नि0सुखवीर सिंह थाना बकेवर, आबकारी निरीक्षक लक्ष्मी शंकर वाजपेई मय आबकारी टीम आदि बीस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल सहित मौके पर रहें उपस्थित। जिनके सहयोग से पुलिस व आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है।इस सफलता से शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आबकारी निरीक्षक लक्ष्मी शंकर वाजपेई की मिशन कामयाबी जिसका कुशल निर्देशन फतेहपुर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के द्वारा किया जा रहा है। जिससे जिले में आपराधिक तत्वों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *