Home / Flash / चोरों के हौंसले हो रहे हैं बुलंद, थाने से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी पत्रकार की बाइक चोरी–

चोरों के हौंसले हो रहे हैं बुलंद, थाने से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी पत्रकार की बाइक चोरी–

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर में वाहन चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले दिनप्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। उन्हें अब पुलिस का भी भय नही दिखाई पड़ रहा है। ऐसा ही मामला उक्त थाना क्षेत्र के कुछ ही दूरी प्रतापगढ़ रोड गांव सरायरुस्तम (एलआईसी के सामने) से घर के बाहर खड़ी पैशन प्लस मोटरसाइकिल जिसका नंबर- यु पी 62 v 2701 बाइक को अज्ञात चोर ने चोरी कर चंपत हो गए। वाहन स्वामी के पुत्र राकेश मौर्या ने इस संबंध में थाना मुंगरा बादशाहपुर में शिकायत देकर वाहन की बरामदगी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता पत्रकार राकेश मौर्या ने बताया कि गत शुक्रवार की शाम लगभग 3:00 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। 2 घंटे करीब लौटने के बाद जब बाहर निकलकर देखा तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। आसपास के क्षेत्र में बाइक को तलाश भी किया, मगर कुछ पता नहीं चला। उसे शक है कि कोई अज्ञात शख्स उसकी बाइक चुरा ले गया। उन्होंने आगे बताया कि इसी मोटरसाइकिल से समाचार को कवरेज करते थे। हेड लाइट के ऊपर लगे वाइजर के ऊपर भारतीय सहारा प्रेस का लोगो चिपका हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *