Home / Flash / कृषि उपज मंडी आगर में 17 मई से 31 मई 2021 तक नीलामी कार्य बंद

कृषि उपज मंडी आगर में 17 मई से 31 मई 2021 तक नीलामी कार्य बंद

राजेश शर्मा की रिपोर्ट

आगर मालवा । कृषि उपज मंडी आगर में 17 मई से 31 मई 2021 तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। उक्त निर्णय कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों के दृष्टिगत जिले में कोरोना कर्फ्यू होने से मंडी व्यापारी एसोसिएशन आगर एवं हम्माल-तुलावटी संघ से चर्चा उपरांत लिया गया है। इस दौरान कृषक अपनी उपज विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में नहीं लाये।
मंडी सचिव सुरेश पोरवाल ने बताया कि शासन एवं मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा ऑनलाइन सौदा पत्रक की वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत कृषि उपज का क्रय-विक्रय की व्यवस्था की गई है। जिन किसानों को अपनी कृषि उपज का विक्रय किया जाना है वह सौदा पत्रक के माध्यम से कर सकते हैं। मंडी प्रांगण में कृषक अपनी उपज अवकाश उपरांत ही सूचना प्राप्त कर विक्रय हेतु लाये।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *