
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । कोरोना संक्रमण की खबरों ने मानसिक रोगियों को अधिक परेशान कर रखा है। इस कालावधि में जब सामान्यजन अपनी मानसिक दृढ़ता खोने लगते हैं, तब खुद की विशेष देखभाल की जरूरत होती है। लंबे समय से चल रही कोरोना संक्रमण की खबरें अब लोगों को भयभीत कर रही हैं। किसी सेलेब्रिटी की मौत, नए कंटेनमेंट जोन, सामाजिक या प्राकृतिक आपदा आदि के बारे में खबर पाकर लोग सोचने समझने की क्षमता खो बैठते हैं। इन दिनों सामान्य व्यक्ति भी घर की समस्याओं को लेकर हताश हो सकता है। जिस प्रकार से हम बीमारी से लड़ने के लिए अपने शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करते हैं, उसी प्रकार से मस्तिष्क की इम्युनिटी को भी मजबूत बनाए रखना जरूरी है।
हम हर चीज से वाकिफ और सुरक्षित रहने के लिए हर तरह की सूचनाओं की जानकारी लेते रहते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि इसका सीधा असर हमारे शरीर और मस्तिष्क पर पड़ रहा है। हो सकता है मैंने यह हजारों बार सोच लिया हो कि दुनिया खत्म होने वाली है या मैं हमेशा के लिए अकेला रह जाऊंगा या मेरे परिवार के सदस्यों को भी कोरोना हो सकता है। दरअसल ये सब हमारे विचार मात्र हैं। हमारा मस्तिष्क हमें भ्रमित करता रहता है, जिसके कारण हम अपने विचारों को सच समझने लगते हैं। ऐसे में खुद को शांत रखने के लिए इमोशनल इम्युनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है।
गुलाब सिंह(साहेब)
जिलाध्यक्ष- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जौनपुर
गोधुवां जौनपुर
————————————
घातक स्थिति से लड़ने के लिए वर्तमान पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि वर्तमान ही जीवन है। इसलिए हर दिन नए सिरे से शुरू करें। बीते हुए और आने वाले कल की चिंता छोड़ दें। बहुत सी परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जिन पर किसी का बस नहीं चलता है। इसलिए उन्हें बदलने की असफल कोशिश करने के बजाए जो सामने है, उसे निपटा लें। अगले दिन की समस्या को अगले दिन सुलझाने के लिए छोड़ दें।
सत्यदेव सिंह
(प्रबंधक )
देवा साइंस क्लासेज
मुंगराबादशाहपुर
————————————–
खुद को अहमियत दें, जो काम आपने अच्छे से किया हो उसका श्रेय लेना भी याद रखें। इमोशनल इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए जो भी करते हैं उसके लिए भी खुद को श्रेय दें। हम अक्सर खुद को श्रेय देना भूल जाते हैं।
राजन सिंह डायरेक्टर
न्यू शक्ति कॉलेज आफ आईटी एंड मैनेजमेंट
मुंगराबादशाहपुर
————————————–
अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों से बातचीत करते रहें। इस प्रकार आप हमेशा खुश रहेंगे। बेहतर इम्युनिटी के लिए केवल इतना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आप इसके लिए क्या कर रहे हैं।
रिषभ मिश्रा
( प्रवक्ता)
रसायन विज्ञान
मुंगराबादशाहपुर
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal