आगर मालवा। कलेक्टर अवधेष शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने रविवार को ग्राम छापरिया तहसील सुसनेर में बनाए गए कोरेन्टाईन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश संबंधित को दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दीतूसिंह रणदा ने बताया कि आगर-मालवा जिले की 227 ग्राम पंचायतों में 223 स्थानों पर सर्वसुविधा युक्त कोरोन्टाइन सेंटर बनाए गए हैं। कोरन्टाइन सेंटर में बाहर से आने वाले संक्रमित व्यक्ति तथा गांव के व्यक्तियों जो संक्रमित है तथा उनके यह होम आइसोलेशन में रहने की व्यवस्था नहीं है, उन्हें सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। सबसे पहले कौरोन्टाइन टाइन सेंटर में आने पर भाप दी जाती है एवं काढा पिलाया जाता है। साथ ही किल कोरोना अभियान के तहत् सर्वे कार्य में लगे सभी सदस्य भाप लेकर ही सर्वे कार्य के लिए पहुंचते है तथा सर्वे उपरान्त पुनः भाप लेकर अपने आपको सुरक्षित रखते है।
कोरेंटाईन सेंटर जूनियर कन्या छात्रावास सुसनेर का निरीक्षण
कलेक्टर एवं एसपी ने तत्पश्चात् जूनियर कन्या छात्रावास सुसनेर स्थित कोरेन्टाईन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। इस दौरान मुहैया करवाएं। उन्होंने एसडीएम एवं एसडीओपी को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में कोरोना कफर्यू का कड़ाई से पालन करवाया जाए। सब्जी एवं फल फ्रूट विक्रेताओं को निर्देशित करे कि वे एक घंटे में फेरी लगाकर सब्जी फल का विक्रय करें। अवैधानिक रूप से संचालित क्लीनिकों संचालकों को विरूद्ध कार्यवाही कर उन्हें बंद करवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्र्रमण के फैलाव की चैन तोड़ने हेतु जरूरी सावधानी बरती जाएं।
इस अवसर पर एसडीएम केएल यादव, एसडीओपी एनएस रावत ,बीएमओ डॉ. कुरील, जनपद पंचायत सीईओ पराग पंथी, सीएमओ चिंतामण व्यास एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित
Home / Flash / कलेक्टर अवधेष शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने कोरेन्टाईन सेंटर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal