
मोहम्मद नसीम की रिपोर्ट
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान-रोज़ेदार बच्चा के नाम से मशहूर मासूम वतन मलिक ने शुक्रवार का रोज़ा रख कर अपने मुल्क़ के लिए अमनो अमान और कोरोना से निजात की दुआएं माँगी।
क्षेत्र में रोज़ेदार बच्चा के रूप में मशहूर हो चुके मौहल्ला कायस्थान निवासी पत्रकार ताहिर मलिक के मासूम पुत्र वतन मलिक ने शुक्रवार का रोज़ा रखा और अपने मुल्क़ के लिए अमनो अमान और कोरोना वायरस से निजात की दुआएँ माँगी।
ताहिर मलिक ने बताया कि वतन मलिक मात्र 5 वर्ष की आयु से रोज़ा रखने लगा था जो रमज़ान के अलावा भी रोज़े रखता है।वहीं वतन मलिक ने बताया कि अल्लाह रोज़ेदार बच्चों की दुआ कुबूल करते हैं इसलिए वह रोज़ा रख कर सबके लिए दुआ मांगता है।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेककान्त सिंह,पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, पूर्व
चेयरमैन शहाबुद्दीन अहमद, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष कुशलपाल
चौधरी,क़ाज़ी नदीमुल हक़,हज़रत मुफ़्ती आरिफ़ मज़ाहिरी,सालिम चौधरी,मौलाना
शमशीर क़ासमी,हाजी मोहम्मद अय्यूब,ग़ालिब हबीब,आस मोहम्मद सैफी,असलम मलिक,एडवोकेट तय्यब
मंसूरी आदि गणमान्य लोगों ने वतन मलिक के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal