सब की नजर के लिए के फतेहपुर से ब्यूरो प्रमुख श्रवण कुमार तिवारी की खास रिपोर्ट
फतेहपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार राज्य सरकार पीडीएस के अंतर्गत मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारक को मई और जून माह में निःशुल्क राशन प्रदान करेगी इसमें ई-पॉश मशीनों से नेशनल राशन पोर्टिबिलिटी की सुविधा के साथ अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कहना है हम इस कोविड संकटकाल गरीबों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं अगर प्रदेश में गरीब परिवार राशन मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या होती हैं तो निशुल्क सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उधर पत्रकारों से जिला पूर्ति अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद फतेहपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जारी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों के राशन कार्ड में माह मई, 2021 के नियमित खाद्यान्न(गेंहू व चावल) का वितरण माह मई, 2021 की दिनाँक 05 मई 2021 से 14 मई 2021 तक किया जाना है, परंतु जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1106 उचित दर दुकान कार्यरत है, जिसमे से 529 उचित दर विक्रेताओ द्वारा खाद्यान्न का उठान कर लिया गया है, जिनके द्वारा दिनाँक 05 मई 2021 से वितरण प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
शेष 577 उचित दर विक्रेताओ को खाद्यान्न प्राप्त होता जाएगा, वैसे -वैसे उचित दर विक्रेताओ निर्देशित किया जाता है, कि जैसे ही खाद्यान्न का उठान कर ले दूसरे दिन प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक कार्डधारकों को सूचना देकर वितरण प्रारम्भ कर दे ।
उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारकों से अनुरोध है कि वह धैर्य बनाये रखे, उन्हें प्रत्येक दशा में दिनाँक 14 मई 2021 तक खाद्यान्न प्राप्त हो जाएगा और कोई भी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहेगा ।
कार्डधारक संबंधित उचित दर विक्रेता से खाद्यान्न नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड-19 के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर व साबुन, पानी आदि को प्रयोग कर खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करें
संबंधितो को निर्देशित किया जाता है, कि किसी भी दशा में पात्र व्यक्ति खाद्यान्न पाने से वंचित न रहे।
इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी ।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal