Home / Flash / गरीबों का हित सरकार की पहली प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

गरीबों का हित सरकार की पहली प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री चौहान ने 379 करोड़ रूपये संबल हितग्राहियों के खातो में किए अंतरित, 16 हजार 844 हितग्राही लाभान्वित
————————————–
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों का हित करना राज्य शासन की प्राथमिकता में है। गरीब मजदूर वर्ग को संकट के समय संबल देने के लिये ही संबल योजना बनाई गई है। योजना में आज प्रदेश के 16 हजार 844 हितग्राहियों के खाते में 379 करोड़ रुपये अंतरित किये गये हैं। कोरोना काल के संकट में यह सहायता राशि गरीब परिवारों के लिये काफी उपयोगी साबित होगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान मंगलवार को असंगठित क्षेत्र के गरीब श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना में सहायता राशि वितरण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी वर्चुअली शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए कहा कि संकट के कठिन समय में संबल योजना के 16 हजार 844 हितग्राहियों को की गई आर्थिक मदद के साथ तीन माह का नि:शुल्क राशन भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। कोरोना की जंग में प्रदेशवासियों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने हितग्राहियों का आव्हान किया कि वे कोरोना के प्रति सावधानियाँ बरतें और स्वयं के साथ दूसरों को भी बचायें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *