Home / Flash / पत्रकार रामकुमार जायसवाल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र मे शोक की लहर पत्रकार, समाजसेवी, राजनीति दल व व्यापारियों ने किया शोक व्यक्त

पत्रकार रामकुमार जायसवाल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र मे शोक की लहर पत्रकार, समाजसेवी, राजनीति दल व व्यापारियों ने किया शोक व्यक्त

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के रेलवे फाटक कमालपुर मुँगराबादशाहपुर निवासी तेज तर्रार पत्रकार रामकुमार जायसवाल का जौनपुर अस्पताल मे आकस्मिक निधन हो गया। ज्ञात हो कि रामकुमार जायसवाल कि अचानक गत दिनों यबियत खराब हुई परिजनों ने उन्हें मुँगराबादशाहपुर के अस्पतालों मे दिखाया लेकिन आराम नही हो रहा था डाक्टरों ने उन्हें जौनपुर मे दिखाने को कहा आनन फानन मे उन्हें जौनपुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया लेकिन दुर्भाग्य रहा कि पत्रकार रामकुमार जायसवाल का निधन हो गया। पत्रकार रामकुमार जायसवाल के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। सब की नजर व भारतीय सहारा के प्रधान संपादक एस.एस.पाण्डेय ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि हमसब पत्रकारों का का एक तेज तर्रार पत्रकार साथी के निधन से सब की नजर व भारतीय सहारा परिवार शोक प्रकट करते हुए भगवान से प्रार्थना करता है कि भगवान मृतक पत्रकार के आत्मा को शांति प्रदान करें और मृतक परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों मे नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू, नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी शैलेन्द्र साहू, शिव कुमार गुप्ता, राजकुमार नेता, राजीव केशरी भाजपा नेता मुँगराबादशाहपुर, पत्रकार राकेश दुबे, पत्रकार सर्वेश तिवारी, पत्रकार राकेश मौर्य, पत्रकार वीरेंद्र कुमार, पत्रकार फहीम , पत्रकार जे.एन ओझा, पत्रकार के,पी. यादव, पत्रकार विक्की गुप्ता, पत्रकार शुभम गुप्त, पत्रकार मो. जफर खान, मुँगराबादशाहपुर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्त, सिटी पब्लिक स्कूल व नगरपालिका परिषद के सभासद आलोक गुप्त ( पिंटू ),विश्व हिंदू परिषद जौनपुर के जिला मंत्री विशम्भर दुबज, स्पेक्ट्रम कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर शेखर आनन्द पाण्डेय, न्यू शक्ति कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर राजन सिंह, रखजीव गुप्ता ( दालमील वाले ), समाजसेवी पशुपतिनाथ गुप्ता ( मुन्ना ), पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं. 36 शेषमणि मौर्या, भाजपा म़डल अध्यक्ष मुँगराबादशाहपुर शंतोष गुप्ता , सपा नेता तहसीमुलहक ( बन्ने भाई ) सहित तमाम राजनीतिक दलों के लोग, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग के लोग सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया। बहुत ही दुःखद समाचार समाज को एक बेहतरीन आइना दिखाने का कार्य करने वाले पत्रकार रामकुमार जी के निधन से सब की नजर परिवार दुःखी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *