Home / Flash / वैश्विक महामारी से बचने के लिए सुरक्षा सम्बन्धी सरकार के नियमों का पालन करेंं, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी – अनिल नेता

वैश्विक महामारी से बचने के लिए सुरक्षा सम्बन्धी सरकार के नियमों का पालन करेंं, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी – अनिल नेता

सुजानगंज, जौनपुर । कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। इससे बचाव के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा। उक्त बाते मीडिया से बातचीत करते हुए सुजानगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा सबेली के समाजसेवी व ग्रामप्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार पाण्डेय ( नेता ) ने कही । उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करें। मास्क पहने, हाथों को सैनिटाइज करें और दो गज की दूरी को बनाकर रखें अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें जब भी बाहर निकलें मास्क को पहनकर निकलें। अनिल नेता ने कहा कि एक बेहतर कल की उम्मीद के साथ आप सभी से निवेदन करता हूँ कि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए सुरक्षा सम्बन्धी सरकार के नियमों का पालन करें । साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना है कि हम सभी के आस पास कोई परिवार भूखा न सोये और जितनी हम सभी से सम्भव हो एक दूसरे की मदद करें ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *