Home / Flash / मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है – अज्जू दुबे

मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है – अज्जू दुबे

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी, समाजसेवी व कांग्रेस युवा नेता अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया) ने मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त निवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी से आप लोग डरें नही अफवाहों मे ना पड़कर सरकार के नियमों का पालन करते हुए दो गज की दूरी और मास्क पहनना है जरूरी के साथ – साथ सजग रहें। उन्होंने कहा कि मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है । ज्ञात हो कि अजय शंकर दुबे लोगों के हर दुःख – सुख मे सहभागिता निभाते चले आ रहे हैं। इस भयंकर कोरोना काल मे जहाँ लोगों मे हाहाकार मचा हुआ है । लोग अपने घरों मे दुबके पड़े हैं ऐसे मे अजय शंकर दुबे ( अज्जू भइया ) आगे आकर लोगों की मदद शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही मे विधानसभा मुंगराबादशाहपुर निवासी आशीष पाण्डेय एवं राहुल मिश्रा जी के फेसबुक पोस्ट से जब जानकारी प्राप्त हुई कि वैभव तिवारी (निवासी मुंगराबादशाहपुर बाजार) की हालत बिगड़ती जा रही है। ऑक्सीजन लेवल 77 पहुँच गया है मै तत्काल डॉक्टर से बात करके सदर अस्पताल जौनपुर में ऑक्सीजन और बेड की व्यवस्था करके एडमिट करवाया पता चला कि अब हालात ठीक है। ऐसे तमाम लोगों की मदद अज्जू भइया नियमित कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि अजय शंकर दुबे आप लोगों के हर दुःख – सुख मे रातोदिन तत्पर है। आप लोगों को कोई भी परेशानी हो तत्काल हमे सूचित करें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *