Home / Flash / स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज की बिगड़ती स्थिति ने ले ली दो मरीजों की जान,डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई जमकर हुई हाथापाई, कई लोग हुए घायल

स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज की बिगड़ती स्थिति ने ले ली दो मरीजों की जान,डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई जमकर हुई हाथापाई, कई लोग हुए घायल

प्रयागराज। प्रयागराज के स्वरूप रानी जिला अस्पताल मे ऑक्सीजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते हैं एक मरीज की जान चली गई जिससे आक्रोशित मरीज के परिजनों ने रेजिडेंट डॉक्टरों के ऊपर हमला कर दिया । हमले मे कई डॉक्टर घायल हो गए एवं डॉ रावत बुरी तरीके से घायल हो गए । आक्रोशित होकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी परिजनों के ऊपर हमला कर दिया जिससे 4 लोग बुरी तरीके से घायल हो गए । उसके बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने वार्ड के बाहर ही धरने पर बैठ गए । आरोपी दोषी परिजनों के खिलाफ मुकदमा कायम जानलेवा हमले करने के आरोप में गिरफ्तार करने की बात पर अड़ गए । जिलाधिकारी प्रयागराज भानु चंद्र गोस्वामी ने समझा कर शांत किया।
डॉक्टरों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के अंदर जहां एक ओर मूलभूत सुविधाओं की कमी है और छोटी से छोटी चीज जिनको अस्पताल प्रशासन समय रहते दे सकता है वह भी बाहर से मंगवाना पड़ता है जिससे आने वाले गरीब और बेसहारा मरीजों पर काफी दबाव पड़ता है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेडिकल प्रशासन के अधीक्षक ना ही उनकी बात सुनते हैं और ना ही मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु कोई कदम उठाते हैं जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं की खरीद-फरोख्त के लिए 80 करोड़ से ज्यादा का फंड हाल में दिया है। 300 करोड़ के आसपास का बजट पिछले 3 महीनों में पारित किया है ताकि कहीं पर भी किसी प्रकार की मूलभूत आवश्यक वस्तुओं की कमी ना हो । आने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन दिया जाता है जो बाहर से खरीद के लाना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस विषय में कोई जानकारी नहीं है । यह पहली बार नहीं है कि स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज और सुविधाओं के अभाव में रोगी की मौत हुई हो या परिजन और डॉक्टरों के बीच में झगड़े हुए हो लेकिन सच्चाई तो यह है कि अस्पताल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन के मध्य कई ऐसे बाबू का राज चलता है जो सभी चीजों की खानापूर्ति कागजी रूप से कर देते हैं और सच्चाई में इनका कोई वास्ता नहीं होता और जब इस तरह की घटनाएं होती हैं तो यह बाबू और अधिकारी अपना पल्ला झाड़ के चुपचाप किनारे हो जाते हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *