Home / Flash / तेज़ गति से आ रहे रेत से भरे अनियंत्रित ट्रक ने ली महिला की जान, ट्रक ड्राइवर फरार

तेज़ गति से आ रहे रेत से भरे अनियंत्रित ट्रक ने ली महिला की जान, ट्रक ड्राइवर फरार

(मोहम्मद नसीम)

गंगोह (सहारनपुर) । आज दिनांक 20 अप्रैल दिन मंगलवार को गंगोह बिडोली मार्ग पर चौसाना की ओर तेज़ गति से आ रहे रेत से भरे अनियंत्रित ट्रक संख्या (HR38R9397) ने बाइक पर सवार महिला की जान ले ली, ट्रक ड्राइवर एक्सीडेंट का बाद मौके से फ़रार हो गया। घटना लगभग 2 बजे की है जब चोरी-छिपे किये जा रहे रेत खनन से भरा हुआ ट्रक दुधला रोड पर अपने गाँव जेहरा से गंगोह आ रहे निखिल (17) पुत्र तिरसपाल और उनकी माता सरिता आयु लगभग 40 वर्ष दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण सरिता की मौके पर ही मौत हो गयी। यह एक्सीडेंट इतना ज़बरदस्त था कि सरिता ट्रक के साथ उलझ कर 50 मीटर से भी ज़्यादा से दूर तक घिसटती चली गयी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठी हो गयी और मृत शरीर को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगी लेकिन थाना कोतवाली प्रभारी भानुप्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज जगपाल सिंह एवं एसआई नवीन कुमार ने मौके पर पहुँच कर परजिनों को समझा बुझा कर मृत शरीर को कब्ज़े में ले कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है और रेत से भरा ट्रक भी कब्ज़े में लेकर थाने भिजवा दिया है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *