
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। वार्ड नं. 36 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी शिक्षित, योग्य, अनुभवी अंजू यादव पत्नी इंजीनियर अनिल यादव को चुनाव निशान आरी मिलने के उनके समर्थकों मे उत्साह देखने को मिला। अंजू यादव पत्नी इंजी. अनिल यादव ने अपने वार्ड क्षेत्र के अचनका, लौंह,डिहई का पूरा, कोदहूँ, कमालपुर सहित तमाम क्षेत्रों मे घूमकर करके लोगों से अपना चुनाव चिन्ह आरी बताकर जिताने की अपील किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अंजू यादव पत्नी इंजी. अनिल यादव ने लोगों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि आप लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया तो जीतने के बाद क्षेत्र मे चहुंमुखी विकास कराऊंगा। उन्होंने कहा कि मेरी धर्मपत्नी अंजू यादव एक बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और सेवा भारतीय इटर कालेज की प्रधानाचार्या भी हैं। यादव ने कहा कि हमने क्षेत्र मे विकास के साथ – साथ लोगों को मान सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस बार वार्ड नं. 36 से मेरी पत्नी जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रही हैं । आप लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर सेवा करने का मौका दिया तो वायदा नही क्षेत्र मे विकास करके दिखाऊंगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal