Home / Flash / लौंह ग्रामप्रधान पद के प्रत्याशी को चुनाव निशान मिला कोट, क्षेत्र मे किया जनसंपर्क, लोगों से मांगा वोट

लौंह ग्रामप्रधान पद के प्रत्याशी को चुनाव निशान मिला कोट, क्षेत्र मे किया जनसंपर्क, लोगों से मांगा वोट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्रामसभा लौंह से ग्रामप्रधान पद के कर्मठ, जुझारू प्रत्याशी राजकुमार पटेल को चुनाव निशान कोट मिलते ही उनके समर्थकों मे खुशियां दौड़ पड़ी और राजकुमार के साथ क्षेत्र मे पदयात्रा करके लोगों से चुनाव निशान कोट बताकर लोगों से राजकुमार को जिताने की अपील किया। ग्रामसभा लौंह के प्रधान पद के प्रत्याशी अचनका ( लौंह ) निवासी राजकुमार पटेल ने क्षेत्र मे लोगों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि आपलोगों ने लगभग सभी को मौका देकर देख लिया है एक बार अपने सेवक राजकुमार को भी मौका देकर देखिए । क्षेत्र मे चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि आपलोगों के मत का कर्ज क्षेत्र मे पारदर्शी विकास करके उतारूंगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *