Home / Flash / महिला प्रत्याशी श्रीमती रेखा सोनी पत्नी अजीत कुमार सेठ को चुनाव निशान मिला कार ,क्षेत्र मे किया जनसंपर्क, लिया लोगों से आशिर्वाद

महिला प्रत्याशी श्रीमती रेखा सोनी पत्नी अजीत कुमार सेठ को चुनाव निशान मिला कार ,क्षेत्र मे किया जनसंपर्क, लिया लोगों से आशिर्वाद

मछलीशर, जौनपुर । मछलीशर ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा तिलोरा से महिला प्रत्याशी श्रीमती रेखा सोनी पत्नी अजीत कुमार सेठ भारतीय पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष जौनपुर, पत्रकार भारतीय सहारा को चुनाव निशान कार मिला । चुनाव निशान मिलने के बाद तिलोरा ग्रामसभा की महिला प्रत्याशी श्रीमती रेखा सोनी पत्नी अजीत कुमार सेठ ने खेत, खलिहान मे किसानी का कार्य करने वाले लोगों से जाकर संपर्क किया और अपना चुनाव निशान कार पर मुहर लगाकर बिजयी बनाने की अपील किया। सब की नजर से बातचीत के दौरान अजीत सेठ ने कहा मै एक पत्रकार हूँ जब हमसब खबर को कवरेज करने के लिए खेत, खलिहान सहित तमाम स्थानों पर जाकर खबर को कवर करते हैं उसी तरीके से आज मेरी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सोनी तिलोरा ग्रामसभा से चुनाव लड़ रही हैं तो मै सभी से संपर्क करके अपनी पत्नी को लोगों से जिताने की अपील कर रहा हूँ। एक सवाल के जवाब मे पत्रकार अजीत सेठ ने कहा कि जिस तरीके से पत्रकारिता निष्पक्ष और इमानदारी के साथ निर्भीक होकर करता हूँ उसी तरह यदि क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर सेवा करने का मौका दिया तो निष्पक्ष और इमानदारी, पारदर्शिता के साथ ग्रामसभा का विकास होगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *