जौनपुर (सू0वि) । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की मतगणना हेतु मतगणना केंद्रों को निर्धारण विकासखंडवार किया गया है। विकासखंड धर्मापुर हेतु विकासखंड धर्मापुर परिसर, विकासखंड बदलापुर में सल्तनत बहादुर सिंह पीजी कॉलेज बदलापुर, रामपुर में बाल्थर इंटर कॉलेज मई, रामपुर, विकासखंड मुक्तिगंज में सीताराम इंटर कॉलेज हनुआडीह, विकासखंड जलालपुर में कम्पोजिट विद्यालय त्रिलोचन बड़ागांव जलालपुर, विकासखंड डोभी में श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्रा डोभी, विकासखंड सिकरारा में नेहरू इंटर कॉलेज कुँवरदा, विकासखंड महाराजगंज में डॉ0 भीमराव अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज महाराजगंज, विकासखंड मड़ियाहूं में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मड़ियाहूं, विकासखंड सुजानगंज में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुजानगंज, विकासखंड केराकत में पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत, विकासखंड सुईथाकला में समलादेवी इंटर कॉलेज रुधौली, विकासखंड सिरकोनी में विकासखंड सिरकोनी परिसर, विकासखंड खुटहन में ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन, विकासखंड बरसठी में जनता इंटर कॉलेज बरसठी, विकासखंड रामनगर में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर, विकासखंड बक्सा में मां गुजराती महाविद्यालय चुरावनपुर बक्शा, विकासखंड करंजकला में गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्धिकपुर, विकासखंड मछलीशहर में फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर, विकासखंड मुंगराबादशाहपुर में सर्वजनिक इंटर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर, विकासखंड शाहगंज में सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली को मतगणना केन्द्र बनाए गए है।
Home / Flash / त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की मतगणना हेतु मतगणना केंद्रों को निर्धारण विकासखंडवार किया गया है- डीएम
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal