Home / Flash / अनिल पाण्डेय ( नेता ) को मिला अनाज ओसाता किसान चुनाव निशान, समर्थकों मे खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता

अनिल पाण्डेय ( नेता ) को मिला अनाज ओसाता किसान चुनाव निशान, समर्थकों मे खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता

सुजानगंज, जौनपुर । सुजानगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा सबेली से समाजसेवी व ग्रामप्रधान पद के प्रत्याशी अनिल पाण्डेय ( नेता ) को अनाज ओसाता किसान चुनाव निशान मिलते ही उनके समर्थकों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी और बधाइयों का तांता लग गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा सबेली से ग्रामप्रधान पद के प्रत्याशी अनिल पाण्डेय जो नेता के नाम से क्षेत्र मे मशहूर हैं । उनकी छबि एक मशहूर समाजसेवी के रुप मे बनी हुई है। हर दुःख – सुख मे अनिल नेता लोगों के साथ खड़े रहते हैं यही कारण है कि आज ग्रामसभा मे अनिल नेता को परिचय देने की जरुरत नही पड़ती। सब की नजर से बातचीत के दौरान सबेली ग्रामसभा के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी अनिल पाण्डेय ( नेता ) ने कहा कि मेरा एक ही सपना है कि सबेली ग्रामसभा विकास के आइने मे पूरे प्रदेश मे जाना जाए। उन्होंने कहा कि मै अपने ग्रामसभा की जनता से अपील करता हूँ कि अनिल नेता को अपना सेवक मानकर अपना आशिर्वाद देकर देखिए ग्रामसभा का सर्वांगीण विकास होगा। एक सवाल के जवाब मे अनिल नेता ने कहा कि मै अपने संकल्प पत्र मे भी दिया है कि जीतने के बाद सबेली ग्रामसभा को एक आदर्श ग्रामसभा और निर्मल ग्रामसभा की स्थापना करुंगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *