Home / Flash / ब्रेकिंग न्यूज़, दो पशु तस्करों को भैंस के साथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो भागने में सफल,भैंस स्वामी अपने भैंस को पाकर हुआ खुश

ब्रेकिंग न्यूज़, दो पशु तस्करों को भैंस के साथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो भागने में सफल,भैंस स्वामी अपने भैंस को पाकर हुआ खुश

कानून का पालन और सहयोग करने वाला हर इंसान पुलिस है – थाना प्रभारी निरीक्षक

वीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाने के अंतर्गत ग्राम धौरहरा निवासी घनश्याम पांडेय पुत्र स्वर्गीय राम बोध पांडेय की भैंस दिनांक 06/ 04 /2021 की अर्धरात्रि में चोरी हो गई थी, जो आज भोर मे 5:00 बजे 4 चोरों द्वारा भैंस को बहोरीकपुर गांव होते हुए ले जाया जा रहा था। उक्त गांव मे कुछ लोगों ने संदिग्ध हालात में देखकर पूछताछ करने लगे, जिसमें हकलाते हुए एक चोर ने कहा कि भैंस को ₹35000 में खरीद कर ला रहे हैं, फिर ग्रामीणों ने पूछा कि वह कौन सा किसान है जो भोर में ही भैंस बेच दिया, जिससे वह जवाब नहीं दे पाए, और ग्रामीणों ने दो चोरों को दबोच लिया और 2 चोर भागने में सफल रहे। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस पहुंची और दोनों चोरों और चोरी की भैंस को सतहरिया चौकी पर ले आई, जिसमें से एक चोर धौराहरा गांव का ही है। भैंस स्वामी ने स्थानीय थाना मुंगरा बादशाहपुर में तहरीर देकर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बहोरीकपुर ग्रामीणों की प्रशंसा करते हुए बधाई का पात्र बताया, और थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने कहा कानून का पालन और सहयोग करने वाला हर इंसान पुलिस है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *