Home / Flash / एक्सीडेंट या हत्या परिजनों का आरोप है कि हत्या कर फेंका गया

एक्सीडेंट या हत्या परिजनों का आरोप है कि हत्या कर फेंका गया

*रिपोर्टर- जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश
आगर मालवा । अर्जुन बलाई निवासी नलखेड़ा की आज हुई मौत का मामला । अर्जुन के परिजन एवं समाजजन ने किया नलखेड़ा थाने का घेराव ।
अर्जुन का शव थाने के सामने रखकर कर रहे है आंदोलन ।
प्रथम दृष्टया मिली सूचना के आधार पर 25 मार्च को एक दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया था अर्जुन ।
नलखेड़ा पुलिस भी दुर्घटना का प्रकरण मान कर कर रही है अभी तक कार्यवाही ।
परिजनों का आरोप अर्जुन जिस मोटरसाइकल पर बैठा था उसमें नही आई है कोई खरोच इसलिए हत्या के दृष्टिकोण से प्रकरण में जांच की मांग कर रहे है आंदोलनकारी ।
आवेदन में कमल पाटीदार निवासी भैसोदा पर हत्या का संदेह व्यक्त कर दिया गया ज्ञापन ।
घटना स्थल पर पहुँचे एसडीओपी । तहसीलदार मौके पर पहुंचे, आने जाने का मार्ग बंद कर दिया हजारों की संख्या में एकत्रित हुए समाज के लोग
पुलिस की आंदोलनकारियों से चर्चा है जारी ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *