बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुंगराबादशाहपुर विकास खण्ड कार्यालय पर अदेय प्रमाण पत्र के लिए लगाए गए कर्मियों की लापरवाही एवं उदासीनता से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने विकास खण्ड कार्यालय पर जम कर हंगामा किया । इसी बीच कड़ धूप के चलते एक युवक के बेहोशी की हालत आकर गिर जाने से कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई । मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड कार्यालय पर नामांकन पत्र खरीदने एवं अदेय प्रमाण पत्र हेतु गुरुवार को सुबह 8 बजे से ही महिलाओं के साथ ही साथ पुरूषों का कार्यालय परिसर जमावड़ा हो गया । लेकिन दोपहर 2 बजे तक कार्यालय मे अदेय प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने से लोगों का धैर्य जवाब दे दिया तथा क्षुब्ध लोगो ने हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की । किसी ने इसकी सूचना जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को दी । जिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मछ्ली शहर अंजनी सिंह ने किसी तरह लोगो को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया । उपजिलाधिकारी मछ्ली शहर अंजनी कुमार सिंह ने अदेय प्रमाण पत्र के लिए 4 काउंटर खुलवाने का निर्देश दिया । इस बाबत जानकारी हेतु जब खण्ड विकास अधिकारी पीयूष कुमार सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया जिससे उनसे सम्पर्क नहीं हो सका ।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal