
विक्की गुप्ता की रिपोर्ट –
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । थाना क्षेत्र के बनबीरपुर गांव में बुधवार की दोपहर बाद एक बजे शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गयी। इस आगजनी की घटना में लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम तथा ग्रामीणों की कड़ी मेहनत से आग पर किसी तरह से काबू पाया गया।
बनबीरपुर गांव में बुधवार की दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट से लगी आग से गुलाब, मनोज, नन्हे व शंकर कुल मिलाकर 5 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया। वहीं रखा दो पुआल का गल्ला और तीन गोहरौल भी जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। इसी क्रम में उक्त थाना क्षेत्र के गांव पकड़ी (मंडी समिति) के निवासी केशव पटेल पुत्र महादेव पटेल के गेहूं के खेत में दोपहर लगभग 2:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग जाने से उनका दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों द्वारा घंटों मशक्कत के बाद किसी तरीके से आग में काबू पाया गया लेकिन जब तक बुझाते तब तक 2 बीघा करीब गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित का आरोप है कि कई बार हमने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची।यदि मौके पर पहुंच जाती तो मेरा इतना नुकसान ना होता। फिलहाल ग्रामीणों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal