

लोनी। लोनी विधानसभा अंतर्गत चमन विहार इलाके में श्री खाटू श्याम का विशाल जागरण हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। रविवार सुबह 9:00 बजे से श्री श्याम दीवाने मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्याम प्रभु के विशाल जागरण में नंदकिशोर गुर्जर विधायक लोनी, मोहन सिंह बिष्ट विधायक करावल नगर, मदन भैया पूर्व विधायक, रंजीता धामा चेयरमैन लोनी, विनोद बंसल पूर्व चेयरमैन, जितेंद्र पूर्व सभासद, सहित क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों तथा निवासियों ने हिस्सा लिया।
इस पावन अवसर पर नामचीन गायकों में जयपुर से मुकेश बागड़ा आगरा से ममता भारती पटियाला से विशाल शैली दिल्ली से अतुल बावरा राज आनंदपाल मास्टर विशाल आदि प्रतिभाशाली गायकों ने मोहक स्वरों में श्री श्याम प्रभु का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण के दौरान जहां श्रद्धालुओं ने जागरण के दौरान श्याम प्रभु से सम्पन्नता का आशीर्वाद मांगा और भंडारा प्रसाद ग्रहण किया, तो वही श्याम दीवाने मित्र मंडल के सदस्यों कार्यकर्ताओं में धर्मेंद्र भड़ाना, रामबाबू यादव, संतराम चौधरी, डी डी पाठक- अध्यक्ष दिशा जन चेतना समिति, प्रदीप डेढ़ा, विक्रम खारी, जगत सिंह उर्फ शोभा गुर्जर, भजन लाल शर्मा, राज कुमार सिंह, डॉ उपेंद्र नाथ शर्मा, बाबा टेंट हाउस, गौरव टेंट हाउस, बीसी पाठक, अशोक मिश्रा आदि ने व्यवस्था बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal