Home / Flash / यस ०आर०यन० अस्पताल में चोरों का गिरोह सक्रिय

यस ०आर०यन० अस्पताल में चोरों का गिरोह सक्रिय

प्रयागराज। प्रयागराज में स्वरूप रानी नेहरुमेडिकल कालेज में अच्छे उपचार के लिए मरीजों को लेकर जाते हैं उन्हें क्या पता कि यहां पर चोरों का भारी भरकम गिरोह पहले से ही मरीजों के सेवादारों के जेब पर नजर डालें बैठे हैं सबसे बड़ी बात यह है कि जब डॉ ० मरीजों को किसी जांच के लिए लिखते हैं तो मरीज जांच शुल्क जमा करने जाता है तो काउंटर पर लाइन लगे लोग खड़े होकर अपने नम्बर आने का इन्तजार करते रहते हैं उसी समय चोरों का गिरोह पहले से पर्ची लेकर बिना डॉ ० के सलाह के लाइन में खड़े हो जाते हैं यदि पकड़े गए तो यह कहकर ईमानदार बन जाते है कि मै मरीज दिखाने आया हूं ये घटना आम बात हो गई है। जबकि कोरॉना से बचाव के नाम पर हर विभाग में काउंटर पर लगने वाली भीड़ को दो गज दूरी बना कर खड़े होने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को तैनात किए गए हैं काश स्वरूप रानी अस्पताल में भी ऐसा होता कि दो गज दूरी बना कर लाइन लगाने का नियम बना दिया जाता तो मरीजों के सेवादारों की जेब कटने से बच जाती। पुरुषों की भांति महिलाओं ने भी लोगों की जेब काटने से अपना कदम पीछे नहीं हटा ना चाहती हैं चोरों के हत्थे चढ़े भुक्तभोगी दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि तीस दिसम्बर को मरीज दिखाने गए तो पुरुष काउंटर पर मेरे जेब से पर्श निकाल लिए सत्रह फ़रवरी दो हजार इक्कीस को जब पुनः मरीज दिखाने गए तो ब्लड जांच के लिए महिला काउंटर पर लाइन में लगी मेरी लड़की की सोने की चैन महिला चोर ने काट कर भाग रही थी लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हत्थे सुपुर्द कर दिया। समाचार के माध्यम से स्वरूप रानी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी से पुरजोर मांग करते हैं कि काउंटर पर लगने वाली भीड़ पर दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए वहां पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर के आए दिन हो रही घटनाओं को रोका जा सकता है जिससे लोगों की जेब सुरक्षित बच सके।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *