Home / Flash / ग्लोबल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल मे धूम धाम से मनाई गई बसन्त पंचमी

ग्लोबल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल मे धूम धाम से मनाई गई बसन्त पंचमी

सब की नजर के लिए फतेहपुर से ब्यूरो प्रमुख श्रवण कुमार तिवारी की खास रिपोर्ट-
फतेहपुर । शहर के राधानगर स्थित सी.बी.एस. ई बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ग्लोबल पब्लिक सेकंडरी स्कूल में बसन्त पंचमी का पर्व धूम धाम से मनाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रखर शुक्ल ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके विधिवत पूजा अर्चना की तथा माँ सरस्वती से देश व समाज के लिए ज्ञान व गुणों का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र पाल, मुकेश सैनी, मौरेन्द्र विक्रम,छाया यादव व बिंदु सिंह समेत विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रखर शुक्ल ने बताया कि विद्यालय में कक्षा पीजी से कक्षा 9 तक के प्रवेश प्रारंभ है। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय आकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *