Home / Flash / विशाल पदयात्रा निकालकर प्रत्याशी नासिर अंसारी के समर्थन में वोट मांगे गए

विशाल पदयात्रा निकालकर प्रत्याशी नासिर अंसारी के समर्थन में वोट मांगे गए

दिल्ली। चौहान बांगर 41 वार्ड में विशाल पदयात्रा निकालकर प्रत्याशी नासिर अंसारी के समर्थन में वोट मांगे गए। क्षेत्र का माहौल देखकर यह लगता है कि भारतीय जनता पार्टी से यहां की जनता खुश है और परिवर्तन चाहती है। पद यात्रा दौरान विशाल जनसमूह इनसे जुड़ता है व इनको जीत का आशीर्वाद भी मिल रहा है। युवा वर्ग बुजुर्ग महिलाएं सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर नासिर अंसारी के साथ चल रहे हैं और चौहान बांगर का चौमुखी विकास कराने के लिए जनता उनको समर्थन कर रही है। हमारे इस चुनाव के इंचार्ज व प्रभारी विधायक अजय महावर ने भी चौहान बांगर की जनता से अपील कर कहा की नासिर अंसारी पार्टी के बहुत वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ता हैं और आपके समाज के हैं इनके पास भविष्य के लिए निगम की बहुत योजनाएं हैं उनकी कार्यशैली बहुत अच्छी है इसीलिए जनता से प्रार्थना निवेदन करता हूं कि इनको इस बार भारी बहुमत से जीता कर निगम चुनाव में चौहान बांगर इतिहास बदलें और चौहान बांगर की विकास की राह चुने। जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने कहा कि इससे पूर्व के चाहे वह आम आदमी हो या कांग्रेस हो उनके विधायकों ने और निगम पार्षदों ने चौहान बांगर का कोई विकास नहीं किया है और चौहान बांगर को कई साल पीछे छोड़ दिया है परंतु इस बार चौहान बांगर की जनता के पास मौका है कि अपना बहुमूल्य वोट देकर नाजिर अंसारी को क्षेत्र की और समाज की सेवा करने का आशीर्वाद और मौका अवश्य दें। प्रत्याशी नासिर अंसारी ने भी जनता से निवेदन और अपील करते हुए कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि मुझे अपना आशीर्वाद जरूर दें ताकि मैं आपके बीच में रहकर आपकी सेवा कर सकूं और जो भी कमियां इससे पूर्व रही हैं उसको मैं जीतने के बाद निगम के माध्यम से सुधार सकूं और चौहान बांगर का चौमुखी विकास कर सकूं। आज की विशाल पदयात्रा में महिला मोर्चा और समस्त चौहान बांगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जॉन चेयरमैन केके अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल सचिन मूवी मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान, हरीश शर्मा, अनुपम पांडे, सारिका गुप्ता, ममता, रियाजुद्दीन मोहम्मद जावेद तबस्सुम समस्त टीम उपस्थित रही।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *