Home / Flash / मां कैलाशी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

मां कैलाशी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के मां कैलाशी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिला मंत्री भाजपा जौनपुर राज पटेल ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और लोगों को बधाई दिया। लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री जौनपुर राज पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व मे भाजपा निरंतर मजबूती पर अग्रसर होती जा रही है। राज पटेल ने कहा कि आज ऐसे प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर हमसब शपथ लेते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और प्रदेश मे दोबारा भाजपा सरकार बनाएगी। इस मौके पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता व क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *