Home / Flash / टोलप्लाजा पर पास्टैग को लेकर हुई मारपीट में एक घायल

टोलप्लाजा पर पास्टैग को लेकर हुई मारपीट में एक घायल

बृजेश पाण्डेय-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । रायबरेली जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पवांरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुंवरपुर गांव स्थित टोलप्लाजा पर शनिवार की शाम लगभग लगभग साढ़े सात बजे वाहन पर फास्टैग लगाने को लेकर हुई बहस के बाद मारपीट में टोल प्लाजा के चार कर्मचारी घायल हो गए । जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे प्रतापगढ़ की ओर से बोलेरो में सवार होकर कुुछ लोग आये । टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा शासनादेश के अनुसार फास्टैग लगवाने की सलाह दी गई लेकिन उन लोगों ने फास्टैग लगवाने से इंकार कर दिया गया ।जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी जो देखते देखते मारपीट में बदल गई तथा दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगा । आरोप है कि कुछ लोगों ने टोल प्लाजा के कार्यालय में घुस कर तोड़ फोड़ करने के साथ ही साथ मारपीट की । जिसमें टोल प्लाजा के कर्मचारी विनीत सिंह पुत्र महातम सिंह , शिवम शुक्ला पुत्र गिरीशचन्द्र शुक्ला , नीतिश यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव घायल हो गए । जिन्हें पीएनसी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । विनीत सिंह की हालत गंभीर देख मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । पुलिस ने टोल प्लाजा प्रबंधक घनश्याम मिश्रा की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मु.अ.सं.22/2021 धारा 147 , 323 , 336 , 427 , 452 , 504 , 506 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *