Home / Flash / श्रीराम भक्तों द्वारा निकाली गई भब्य शोभायात्रा, 200 मोटरसाइकिल लेकर निकले रामदूत

श्रीराम भक्तों द्वारा निकाली गई भब्य शोभायात्रा, 200 मोटरसाइकिल लेकर निकले रामदूत

सब की नजर के लिए पिंडरा तहसील वाराणसी से संजीव कुमार की रिपोर्ट
पिंडरा, वाराणसी। क्षेत्र के स्थानीय खण्ड बड़ागांव वाराणसी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम दिन में एक बजे श्री राम शोभायात्रा निकाली गई । यह यात्रा संचलन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ छेत्र न्यास के नाम समर्पण हेतु जन जागरण श्री राम मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति खण्ड बड़ागांव द्वारा निकाला गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की प्रतीमा फूलो से सजी रथ पर दर्शन हेतु सजाया गया था। बैंड बाजा राम धून संकीर्तन जय कारा करते हुए सैकड़ों राम भक्त -राम दूत भगवा ओम् पताका ध्वज लिए मोटर साइकिल रैली पक्तीबद्ध हो पीछे पीछे जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए ग्रामीण यूवा भब्य राम शोभायात्रा में शामिल हूए।
श्री राम शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री आनन्द प्रकाश सिंह सह अभियान प्रमुख श्री राम मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति काशी जिला द्वारा जय श्री राम हर हर महादेव के जयकारे के साथ किया गया। मा ०जिला संघ चालक आनन्द , जिला प्रचारक बृजेश , जिला उपाध्यक्ष भाजपा पवन सिंह, सह अभियान प्रमुख बड़ागांव नवीन सिंह पिण्टू, सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार सिंह,भद्रकाली मंदिर पुजारी दिनेश गोली, खण्ड कार्यवाह शचिन्द्र , बड़ागांव मण्डल अध्यक्ष भाजपा अरविंद मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में श्री राम शोभायात्रा
मां भद्रकाली मंदिर सरावा से प्रारंभ होकर धौकल गंज बाजार होते हुए साईपुर,अनेई पहुचा । वहां पर अजय पटेल मण्डल अध्यक्ष कठिराव के साथ दर्जनों यूवा शामिल हो गये । आगे साधोगंज बाजार में पूर्व खण्ड कार्यवाह संजीव द्वारा राम भक्त स्थानीय ब्यापारियो के साथ पुष्पो की वर्षा करते हुए भव्य स्वागत एवम् भगवान श्री राम की पुजा अर्चना की गई । जब शोभायात्रा बड़ागांव बाजार में पहुंचा पूरा बाजार राममय हो पुष्प वर्षा करने लगा मानो लग रहा था भगवान श्रीराम बनवास से अयोध्या लौटे हों। बड़ागांव बाजार अयोध्या नगरी लग रही थी। अपने – अपने दरवाजे व घरों के छत पर से परिवार सहित पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । कुड़ी बाजार , बौलिया ,गजापुर, कूरु होते हुए श्री राम जानकी मंदिर विराव कोट परिसर में राम शोभायात्रा का समापन किया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अभियान प्रमुख श्री आनन्द प्रकाश सिंह द्वारा आप सभी राम काज में लगे सभी राम दूतो से निर्धारित समय सीमा में प्रत्येक हिन्दू परिवार से सम्पर्क कर सबको समर्पण हेतु अवसर प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा गया कोई घर छूटने न पाए। भगवान श्री राम सबके हैं सब में है । भारतीय संस्कृति स्वाभिमान के प्रतीक हैं। यह अभियान राम मन्दिर से राष्ट्र निर्माण में सशक्त हिन्दू संगठन हेतु सबका समर्पण आवश्यक है
मुख्य रूप से खण्ड बड़ागांव संघ चालक श्री प्रेम जी,भाजपा मण्डल महामंत्री नील रतन गिरी, मण्डल कार्यवाह दानूपुर रवि सिंह अकोढा, जिला शारीरिक प्रमुख ब्रजभूषण जी, महाविद्यालय प्रमुख डा०पियूष मिश्रा, रंजन गुप्ता, मनीष सरोज, जय सिंह, धन्नजय, मोहित आदि उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *