
संवाददाता संजीव कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कैंट विधानसभा अंतर्गत स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर में योग वेलनेस केंद्र पर कराया जा रहा है चिकित्सकीय योग शिविर जिसमे लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है । योग प्रशिक्षक मनीष कुमार पाण्डेय व योग सहायक रीता जायसवाल ने बताया की केंद्र पर प्रतिदिन योग क्लास का आयोजन किया जाता है जिसमे कई भाग में क्लास का आयोजन किया जाता है जिसमे निम्न प्रकार के रोगी आते है बीपी, मधुमेह, कमर दर्द, घुटना दर्द, सर्वाइकल, हृदयरोग,अर्थराइटिस, ब्रोंकाइटिस जैसे रोगों प्रतिदिन विभिन्न क्लास में उपस्थित रहते है । इस कार्यकम को जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ रचना श्रीवास्तव व आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ भावना दृवेदी के विशेष मार्गदर्शन में सारे कार्य किये जाते है । स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय में डॉ अनिल कुमार गुप्ता होमियोपैथी चिकित्सक का भी समय समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है इस दौरान निम्न लोग उपस्थित रहे अर्चना, अभय शुक्ला (जिला मलेरिया इंस्पेक्टर), संतोष, आनंद,देवांशी,उमाशंकर, जया शुक्ला ,अर्शी, व फरा उपस्थित रहे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal