Home / Flash / दो फेज में हुए टीकाकरण में 1182 लोगों को लगे टीके

दो फेज में हुए टीकाकरण में 1182 लोगों को लगे टीके

लक्ष्य का 73 प्रतिशत टीकाकरण, स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण की समयसीमा समाप्त
—————————————
अगला टीकाकरण 11, 12 और 18 को, पोर्टल पर निर्देश मिलते ही शुरू होंगी तैयारियां
————————————-
जौनपुर (सू0वि)। जिले में दो फेज में हुए टीकाकरण में कुल 1182 लोगों को टीका लगाया गया जो कि निर्धारित लक्ष्य 1625 का 73 प्रतिशत रहा।
पहले फेज में आठ केंद्रों जिला महिला चिकित्सालय में 02, जिला पुरुष चिकित्सालय में 02, लीलावती महिला चिकित्सालय में 01, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी में 02, सुजानगंज में 01, शाहगंज में 01 और सोंधी में 01 सत्र का आयोजन हुआ जिसपर 900 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 698 लोगों को टीका लगा।
इसके अलावा दूसरे फेज का भी टीकाकरण हुआ जिसमें फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ। इसके लिए 06 सत्र आयोजित किए गए। लीलावती महिला चिकित्सालय में 02, जिला पुरुष चिकित्सालय में 01, जिला महिला चिकित्सालय में 01 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरकोनी में 02 सत्र लग। इसके माध्यम से 725 फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 484 लोगों को टीका लगा। इस तरह से दोनों फेज को मिलाकर 1182 लोगों को टीका लगा जो कि दोनों फेज के संयुक्त लक्ष्य 1625 का 73 प्रतिशत रहा। यहां यह बताना जरूरी है कि फ्रंटलाइन वर्करों में पुलिस, होमगार्ड, नगरपालिका और राजस्व विभाग के कर्मचारी आते हैं। वहींं अभी तक के अभियान में सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों का ही टीकाकरण हो रहा था।
स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण खत्म, एक मौका बाकी: जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण की तिथि समाप्त हो गई है। कोविन पोर्टल पर पंजीकृत जिन स्वास्थ्यकर्मियों को किसी कारणवश टीका नहीं लग सके उनको सरकार टीकाकरण का एक मौका और देगी। उन्हें 15 फरवरी को टीकाकरण का मौका मिलेगा।

अगला टीकाकरण 11, 12 और 18 को: जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार से फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण की तिथि आ चुकी है। उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण 11, 12 और 18 फरवरी को होगा। इसके लिए कोविन पोर्टल पर टीकाकरण सत्र का निर्माण, वैक्सीनेटर टीम का गठन, टीका और लाभार्थी का स्थान निर्धारण कोविन पोर्टल से निर्देश मिलते ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इन तिथियों पर टीकाकरण का कार्य कराया जाएगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *