Home / Flash / जमीन विवादों को लेकर जिलाधिकारी गंभीर’ भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे होंगे धराशायी’

जमीन विवादों को लेकर जिलाधिकारी गंभीर’ भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे होंगे धराशायी’


जौनपुर (सू0वि)। जनपद में बढ़ रहे जमीन विवादों तथा भू माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने काफी गंभीरता से लिया है। इसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा गत देर सायं पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी, समस्त उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के बढ़ रहे जमीन विवादों की जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि जमीन विवादों के मामलों के निस्तारण में तीव्रता दिखाएं। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद के मामलों में सभी क्षेत्राधिकारी तथा एसडीएम समन्वय स्थापित करके एक साथ कार्य करें तथा 107 (16) के मामलों का गांववार रजिस्टर बनाएं। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस को और प्रभावी बनाये जाने के निर्देश दिए तथा कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग अपने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करें जिससे कि संभावित विवाद की सूचना पहले से ही प्राप्त हो जाए और अपराध होने से रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने जनपद के बड़े भू-माफियाओं को चिन्हित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे कर निर्माण कार्य कराया है उनका ध्वस्तीकरण कराया जाए।
बैठक में जनपद की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि थानों पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से तथा गुणवत्तापूर्वक कराये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों पर आने वाली शिकायतकर्ताओ द्वारा संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करे। उन्होंने समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं के प्रति होने वाले तथा गम्भीर अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *