Home / Flash / श्रीमद्भागवत की अमृत कथा का ले रहे भक्त आनंद

श्रीमद्भागवत की अमृत कथा का ले रहे भक्त आनंद

सब की नजर में फतेहपुर से ब्यूरो प्रमुख श्रवण कुमार तिवारी की रिपोर्ट
बुधरामऊ, फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 31 जनवरी 2021 को किया गया है। इस ज्ञान महायज्ञ में कथावाचक श्री श्री 108 श्री सुमन स्वरूप नन्द जी महराज हैं।जिनके द्वारा अमृतमयी कथा रस का वितरण किया जा रहा है।सभी भक्त शांति पूर्वक परमात्मा का चिंतन करते हुए कथा का आनन्द ले रहे हैं।कथा की अमृतवाणी को श्रवण करने के लिए स्थानीय भक्तों के अलावा क्षेत्र से भी भक्त सपरिवार भारी मात्रा में पहुंचते हैं । श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा भक्ति की भावना को जागृत करने के साथ कर्म का ही फल सभी प्रकार के प्राणियों को प्राप्त होता है ऐसे विचारों को लेकर हर प्राणी को अच्छे कर्म करना चाहिए । अन्यथा की दशा में अनैतिकता पर कदम रखने वाले प्राणी को परमात्मा के दंड का शिकार होना पड़ता है । इस प्रकार से कथावाचक महराज जी की वाणी का रस सभी भक्तों को मिल रहा है ।कार्यक्रम में इस कथा का आनन्द सभी भक्तों को 7/फरवरी 2021 तक मिलेगा ।तदुपरांत हवन आदि का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।पूर्ण आहुति के पश्चात 8/फरवरी /2021 को कन्या भोज का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान रामकुमार बाजपेई अशोक कुमार बाजपेई कांति बाजपेई सहित समस्त बाजपेई परिवार द्वारा किया गया है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *